नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन
नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन

समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने और नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शाइनिंग अर्थ फाउंडेशन और बेंतरा बंधु मिलनी संघ द्वारा श्री शिक्षायतन कॉलेज, होप एवं कोलकाता फाउंडेशन के सहयोग से बन्त्रा बंधु मिलानी संघ भवन ,हावड़ा में एक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क चश्मे एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर के माध्यम से 178 से अधिक चश्मों का वितरण किया गया, 50 से अधिक लोगों को आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं तथा कुल 213 लोग इस सेवा अभियान से लाभान्वित हुए। विशेष रूप से कई ऐसे बुजुर्गों को चश्मे प्रदान किए गए जिन्हें लंबे समय से स्पष्ट रूप से देखने में कठिनाई हो रही थी, और उनके चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी एवं आत्मविश्वास ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, नियमित नेत्र जांच के महत्व तथा सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। शाइनिंग अर्थ फाउंडेशन और बेंतरा बंधु मिलनी संघ ने सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं और स्थानीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और सामूहिक सेवा की एक सार्थक मिसाल है, तथा दोनों संस्थाएं भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

