


सुनकर हैरानी होती है, मगर यह सच्चाई है। कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM) में सफल ऑपरेशन के द्वारा 13 वर्षीय किशोर के शरीर से वह पूँछ अलग कर दी गई। जिसे चिकित्सा भाषा में ‘स्यूडो टेल’ (Pseudo-tail) कहा जाता है। आँकड़े बताते हैं कि मानव शरीर में इस प्रकार का अतिरिक्त अंग या पूँछ कभी-कभार देखने को मिलती है, मगर सभी ने ऑपरेशन करके इसे नहीं हटाया। अब तक दुनिया में जितने भी ऑपरेशन हुए हैं, उनमें से यह शरीर से हटाई जाने वाली सबसे लंबी पूँछ है।
