हावड़ा
में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
हावड़ा के गंगाराम बैरागी लेन, टिकियापाड़ा स्थित डॉक्टर्स चैंबर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसे Scanova Diagnostics द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर मौजूद डॉ. एम.एन. ज़मां और डॉ. रीमा दे ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। यहाँ मुफ्त में शुगर (फास्टिंग और रैंडम), यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, सीबीसी, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच की गई। इसके अलावा, पैथोलॉजी टेस्ट और रेडियोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। यदि कोई Scanova Diagnostics में अपनी स्वास्थ्य जांच कराना चाहता है, तो वह मात्र 249 रुपये में पूरा चेकअप करा सकता है। कुल मिलाकर यहाँ आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर काफी सफल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराई। इस अवसर पर मौजूद डॉक्टरों और मेहमानों ने क्या कहा, आइए उनकी बातें सुनते हैं।

