अब्दुल कलाम इंटर स्कूल कराटे टूर्नामेंट में डीपीएस चैंपियन

अब्दुल कलाम इंटर स्कूल कराटे टूर्नामेंट में डीपीएस चैंपियन

चौथी एपीजे अब्दुल कलाम इंटर स्कूल एंड सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में जो स्कूल विजेता रहा, उसका नाम दिल्ली पब्लिक स्कूल मेगा सिटी कोलकाता और वेल्स ग्लोबल स्कूल हावड़ा इस टूर्नामेंट में उपविजेता रहा। हावड़ा जिले में आयोजित इस टूर्नामेंट में समाजसेवी सुनील सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, सान्सी इसराइल, सिहान देवब्रत हालदार, अजीत वर्मा, सान्सी राजशेखर चट्टोपाध्याय, एसके बिक्कू और अन्य लोग उपस्थित थे। इस कराटे टूर्नामेंट में झारखंड, बिहार, असम और अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन इम्तियाज अंसारी (नायब खिलाड़ी एवं कोच) ने शितो रू कराटे फेडरेशन के सहयोग से किया। इस टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया, इस अवसर पर उनके अभिभावक और कोच मौजूद थे। इम्तियाज अंसारी पिछले पाँच वर्षों से खेलो इंडिया खेलो का आयोजन कर रहे हैं। इस बार यह जनवरी 2027 में हुआ। इसके लिए उन्होंने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

Back to top button
Translate »