नाज़िफ़ा सलाम बिंत अब्दुस सलाम का निकाह मुहम्मद नदीम इब्न मुहम्मद अफ़रोज़ आलम से संपन्न

नाज़िफ़ा सलाम बिंत अब्दुस सलाम का निकाह मुहम्मद नदीम इब्न मुहम्मद अफ़रोज़ आलम से संपन्न

नाज़िफ़ा सलाम बिंत अब्दुस सलाम का निकाह मुहम्मद नदीम इब्न मुहम्मद अफ़रोज़ आलम के साथ बड़े धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ ख़िदिरपुर स्थित ग्रीन कॉटेज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शिरकत की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में ऑल इंडिया माइनॉरिटी कमीशन की अध्यक्ष मुनव्वरा बेगम, ऑल इंडिया भारतीय जनता मज़दूर सेल के अध्यक्ष डॉ. अरनब चटर्जी, उपाध्यक्ष अनिर्बान गांगुली, दक्षिण कोलकाता के उपाध्यक्ष महेश बाल्मीकि, तथा पश्चिम बंगाल भारतीय मज़दूर सेल के महासचिव वसीम अहमद, दीपक शर्मा, भुट्टो अख्तर खान, सरफ़राज़ खान, शमीम अख्तर, सादिक अहमद आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। सभी ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भव्य भोज का आयोजन किया गया।

Back to top button
Translate »