
हज़रत इमाम अहमद रज़ा बरेलवी रहमतुल्लाह अलैह का 108वाँ वार्षिक उर्स मनाया गया
हज़रत इमाम अहमद रज़ा बरेलवी रहमतुल्लाह अलैह का 108वाँ वार्षिक उर्स मनाया गया
हर साल की तरह इस साल भी ख़िज़रपुर के कोबी खेत में शान-ओ-शौकत के साथ आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान फ़ाज़िल बरेलवी का 108वाँ वार्षिक उर्स मनाया गया। जिसमें उलेमा-ए-किराम और शुअरा-ए-किराम ने शिरकत की। बानी-ए-महफ़िल हज़रत अल्लामा व मौलाना अल-हाज मुहम्मद फ़ज़लुर्रहमान की क़ियादत में हाफ़िज़ व क़ारी मुहम्मद नसरुलहक़ साहिब क़ादरी प्रिंसिपल दारुल उलूम हिमायतुल इस्लाम ग़ौसिया ख़िज़रपुर, हाफ़िज़ व क़ारी मुहम्मद इसराफ़ील रज़ा रज़वी, हाफ़िज़ व क़ारी मुहम्मद रफ़ीउर्रहमान साहिब, इनके अलावा अन्य उलेमा-ए-किराम व शुअरा-ए-किराम-ए-इज़ाम तशरीफ़ लाए। सरफ़राज़ ख़ान साहिब ने महफ़िल-ए-पाक में शिरकत कर सभी लोगों के हौसले बुलंद किए और प्रोग्राम को कामयाब बनाने में पेश-पेश रहे। और आलमी जनाब अल-हाज़ ज़ियाउलहक़ साहिब की भी हाज़िरी हुई और मदरसे के बच्चों के अलावा ख़िज़रपुर और ख़ास तौर पर कोबी खेत से मुतअल्लिक़ आला हज़रत के दीवानों और आशिक़ों ने शिरकत की।


