
मुहम्मद इसराइल ट्रस्ट की ओर से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रोगियों में फलों का वितरण किया गया।
मुहम्मद इसराइल ट्रस्ट की ओर से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रोगियों में फलों का वितरण किया गया।

हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की जन्म (नबी दिवस) के अवसर पर मरहूम शेख मुहम्मद इसराइल ट्रस्ट की ओर से टी. एल. जैसवाल अस्पताल में रोगियों में फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री शाहिद शफ़ी (वकील, हावड़ा कोर्ट), श्री बदरुद्दीन अंसारी (सामाजिक कार्यकर्ता) तथा अतिथि के रूप में श्री जावेद अख्तर, श्री इम्तियाज़ अंसारी (कराटे चेयरमैन), दर्पण न्यूज़ के रिपोर्टर श्री विक्की जैसवाल, श्री अजमल हुसैन, साहिल शहज़ादा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपने मरहूम दादा शेख मुहम्मद इसराइल की याद में नबी दिवस के अवसर पर श्री सैफ शहज़ादा (ट्रस्ट के प्रमुख) ने रोगियों और वहाँ उपस्थित लोगों में फल वितरित किए। श्री मुहम्मद शहज़ादा, श्रीमती साबिया शहज़ादा एवं श्रीमती मेहरुन्निसा खान भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजा अंसारी, श्री शहज़ादा अंसारी मुहम्मद इरफान एवं श्री वसीम अख्तर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


