"द मुस्लिम इंस्टीट्यूट की ओर से काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।”

कोलकाता के नामचीन और तारीखी इदारे “द मुस्लिम इंस्टीट्यूट” की जानिब से एक शानदार और बामकसद काउंसलिंग प्रोग्राम का इनक़ाद किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स, वालिदैन और अहल-ए-इल्म ने शिरकत की। यह प्रोग्राम खास तौर पर Higher Secondary और Equivalent Exam पास करने वाले तलबा को उनके मुस्तकबिल के लिए सही रहनुमाई देने के मकसद से मुनक्किद किया गया था। हाजी मोहम्मद मोहसिन हॉल में आयोजित इस प्रोग्राम में तालीम, करियर और एडमिशन से जुड़े मुख्तलिफ पहलुओं पर तफ्सील से रोशनी डाली गई। स्टूडेंट्स को Calcutta University affiliated colleges में दाखिले की प्रक्रिया, सब्जेक्ट सिलेक्शन, एडमिशन क्राइटेरिया और बेहतर करियर ऑप्शन्स के बारे में अहम मालूमात दी गईं। इस मौके पर “द मुस्लिम इंस्टीट्यूट” के Honorary General Secretary डॉ. नईम अनीस, मोहम्मद जाहांगीर, डॉ. दाबिर अहमद, मोहम्मद आसिफ, डॉ. जावेद अख्तर, साजिद हुसैन, इरशाद आरज़ू और डॉ. अमजद अंसारी समेत कई गणमान्य शख्सियात मौजूद थीं। तमाम मेहमानों ने तलबा को मेहनत, लगन और सही रहनुमाई के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का पैगाम दिया। इस खास मौके पर Higher Secondary Examination 2026 में पूरे पश्चिम बंगाल में चौथा रैंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र गुलाम फैसल को ख़ुसूसी तौर पर इस्तेकबालिया और तहनीत पेश की गई। मंच पर मौजूद तमाम मेहमानों ने गुलाम फैसल की इस शानदार कामयाबी की भरपूर तारीफ की और इसे पूरी कौम और शहर के लिए फ़ख्र का लम्हा बताया। प्रोग्राम के दौरान गुलाम फैसल को सम्मानित भी किया गया, जहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनकी हौसला अफजाई की। वक्ताओं ने कहा कि गुलाम फैसल जैसे होनहार तलबा नई नस्ल के लिए मिसाल हैं और उनकी कामयाबी दूसरे छात्रों को भी मेहनत करने की प्रेरणा देगी। प्रोग्राम में मौजूद स्टूडेंट्स और उनके वालिदैन ने इस पहल की काफी सराहना की और कहा कि इस तरह के काउंसलिंग सेशन आज के दौर में बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे बच्चों को अपने करियर और मुस्तकबिल के ताल्लुक से सही फैसला लेने में मदद मिलती है। “द मुस्लिम इंस्टीट्यूट” की Education Sub-Committee की जानिब से आयोजित यह प्रोग्राम तालीम, शऊर और बेहतर मुस्तकबिल की तरफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

Back to top button
Translate »