अल्हाज मुश्ताक खान साहब का भव्य स्वागत

अल्हाज मुश्ताक खान साहब का भव्य स्वागत

146, जे. एन. मुखर्जी रोड, घुसुड़ी, हावड़ा में सैयद मीर मस्जिद व मजार कमेटी की ओर से एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मोहम्मद ज़रीफ साहब, पूर्व इमाम फ़िरदौस मस्जिद, द्वारा पवित्र कुरआन शरीफ़ के पाठ से हुई।

इस अवसर पर नातख़्वानी की प्रस्तुति जनाब डॉ. सलीम अख्तर साहब, जनाब परवेज़ हबीबी साहब तथा जनाब अनवर अली कादरी साहब (खादिम सैयद मीर मस्जिद व मजार) ने दी और अपने सुंदर कलाम पेश किए।

समारोह में अल्हाज जनाब मुश्ताक खान साहब, प्रमुख शहरा वेलफेयर ट्रस्ट, को उनकी सामाजिक सेवाओं के सम्मान में स्वागत-सम्मान प्रदान किया गया। मुश्ताक खान साहब ने अस्पताल तथा आम जनता के लिए शिक्षा संस्थानों की स्थापना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में हाफिज मोहम्मद ज़रीफ साहब, जनाब मोहम्मद मुस्लिम साहब (महासचिव), जनाब सलीम खान साहब तथा जनाब बदरुद्दीन अंसारी साहब (सामाजिक कार्यकर्ता) ने फूलों की मालाएं पहनाकर अल्हाज मुश्ताक खान साहब का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां, आब-ए-ज़मज़म तथा खजूर वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद फिरोज, काशिद खान, मोहम्मद असलम तथा मोहम्मद इरशाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button
Translate »